आगरालीक्स… आगरा में बुजुर्ग मां बाप को बेटा और बहू पर घर से निकालने के लगाए आरोप, मुकदमा दर्ज।

आगरा के सदर के संगीतापुरम काॅलोनी में 60 साल की किरन देवी अपने पति कुंवरपाल के साथ बीच के बेटे अंकुश के साथ रहती हैं। किरन देवी ने आरोप लगाए हैं कि 10 अप्रैल की रात 12 बजे बेटे अंकुश और बहू गुंजन ने जान से मारने की कोशिश की, घर से बाहर निकाल दिया। 112 नंबर पर फोन किया, पुलिस पहुंच गई लेकिन घर में प्रवेश नहीं दिलवाया, बुजुर्ग पति पत्नी भटक रहे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी सदर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
छह महीने पहले मारा धक्का
किरन देवी का कहना है कि उनके तीन बेटे हैं, मनीष, अंकुश और राहुल। इसमें से मनीष पत्नी और बच्चों के साथ बाहर रहते हैं। किरन देवी अपने पति के साथ बीच के बेटे अंकुश के साथ रहती हैं। आरोप है कि छह महीने पहले उन्हें बेटे अंकुश ने छत से धक्का दे दिया था, वे गिर गईं थी और हाथ की हडडी टूट गई थी।