आगरालीक्स …आगरा में गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे।

आगरा में रविवार अल सुबह पंचकुइयां स्थित कबाड़ के गोदाम में आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया।
शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
दमकल की तीन गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से कबाड़ के गोदाम में आग लगी, लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।