Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News : SOS is organizing a winter market in Agra on December 25th. donate warm clothes for those in need
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : SOS is organizing a winter market in Agra on December 25th. donate warm clothes for those in need

293

आगरालीक्स…आपके पास भी गर्म कपड़े बेकार पड़े हैं तो आप फोन करें 80778 71573 , यह जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे, एसओएस का शीतकालीन बाजार 25 को

आगरा में एसओएस संस्था को अपने पुराने और गर्म कपड़े दान करके, आप कड़ाके की सर्दी से जूझ रहे लोगों को आराम और गर्मी प्रदान करने में योगदान दे सकते हैं। आपका यह छोटा सा प्रयास सकारात्मक प्रभाव डालने में बहुत मददगार साबित होगा।

एसओएस का शीतकालीन बाजार 25 दिसंबर यानि क्रिसमस के अवसर पर राजा की मंडी स्टेशन के पास एसओएस भोजनालय पर लगेगा। बता दें कि यह बाजार हिन्दुस्तान इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर स्टडीज के एमबीएस छात्रों और टीम एसओएस के आटो चालकों के सहयोग से हर साल लगाया जाता है। इसके तहत पुरानी और अप्रयुक्त वस्तुओं को उन लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है जिनको इनकी जरूरत है। जबकि इन वस्तुओं की प्राप्ति उन लोगों से की जाती है जिनके पास यह हैं लेकिन प्रयोग में नहीं ली जा रही हैं।

यह बाजार बिहेवियर साइंटिस्ट एंड लाइफ कोच और सेंटर फार सेल्फ एंड कॅरियर डवलपमेंट—सीएससीडी के डायरेक्टर डॉ. नवीन गुप्ता के निर्देशन में लगाया जाता है। डॉ. गुप्ता ने शहर वासियों से अपील की कि आपके पास भी गर्म कपड़े बेकार पड़े हैं तो आप दान करें, आपके द्वारा दान स्वरूप दिए गए गर्म कपड़े किसी जरूरतमंद को राहत पहुंचाएंगे।

कपड़े एमिनेंट अपार्टमेंट, दयाल बाग में सुरक्षा गार्ड के पास जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा एसओएस के वॉलेंटियर मातादीन से फोन नंबर 8077871573 और विजेंद्र से फोन नंबर 99972 88376 पर संपर्क कर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!