आगरालीक्स…आगरा में सपा—कांग्रेस का हल्ला बोल. कांग्रेस ने मनाया ब्लैक डे तो सपा ने संविधान बचाओ मार्च. धरना प्रदर्शन के साथ जमकर दर्ज कराया विरोध
मुख्य चुनाव आयुक्त और एसआईआर को लेकर आगरा में कांग्रेस और सपा ने जमकर हल्लाबोल प्रदर्शन किया. जिला कांग्रेस कमेटी ने जहां अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन आयोजित किया और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में ब्लैक डे मनाया. वहीं समाजवादी पार्टी ने संविधान बचाओ मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान पुलिस ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन और कांग्रेस नेता रामनाथ सिकरवार सहित कई नेताओं को हाउस अरेस्ट भी किया.
कांग्रेस ने जमकर किया धरना प्रदर्शन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहृवान पर गुरुवार को जिला कांंग्रेस कमेटी ने अंबेडकर पार्क में धना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो सहित विभिन्न नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर सवाल उइाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. धना प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया.
सपा का संविधान बचाओ मार्च
समाजवादी पार्टी ने सुभाष पार्क पर संविधान बचाओ मार्च निकाला. पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. सपा नेताओं ने विपक्ष की आवाज दबाने और विरोध के अधिकार को छीनने का आरोप भी लगाया. इससे पहले सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट भी किया गया. सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर घेर लिया. कलक्ट्रेट की ओर जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका और कई कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में लाया गया. सपा ने प्रदर्शन में नागरिकता कानून का विरोध, महंगाई, फर्जी एनकाउंटर, छात्रों पर दमन और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग जैसे मुद्दे उठाए.