आगरालीक्स…हाथरस सत्संग हादसा को लेकर सपा ने कैंडल जलाकर हादसे में मृत लोगों की आत्मशांति के लिए की श्रद्धांजलि सभा. सरकार से की ये मांग
हाथरस के सिकंदराराऊ में हुए भोलेबाबा सत्संग हादसे में 121 लोगों की मौत हुई है. इस हादसे को लेकर आज आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर मृत लोगों की आत्मशांति के लिए श्रद्धांजलि सभा की. महानगर उपाध्यक्ष मधुकर अरोरा के नेतृत्व में स्पीड कलर लैब से चलकर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी कई. इस दौरान कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई.
सरकार से की ये मांग
सपा उपाध्यक्ष मधुकर अरोरा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन में हुई मानवीय भूलों का आंकलन करने की आवश्यकता है और भविष्य के लिए सबक लेने की भी. एक गहन जांच और उसके आधार पर की गई कार्रवाई भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति को रोक सकती है. इस दौरान छात्र सभा जिला अध्यक्ष पंकज कसाना, जिला मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति, डा बबलू सिंह नरवार, निखिल शर्मा, विधायक शर्मा, सनी छाबड़ा, ऊदल सिंह, नदीम हसन, मोहम्मद सईम , विशाल कुमार, अनुराग आर्या, अभय यादव आदि लोग मौजूद रहे.