Rashifal 23 October 2024: Wednesday will be auspicious for these
Agra News: Special Lakshmi-Ganesh idol in Agra Nagar nigam…#agranews
आगरालीक्स…आगरा नगर निगम में स्पेशल लक्ष्मी—गणेश की मूर्ति. शुभ—लाभ,रिद्धि सिद्धि, ॐ, श्री, स्वस्तिक भी मिल रहे हैं. इनकी खासियत जानें…
नगर निगम द्वार संचालित गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लव यू जिंदगी फाउंडेशन अहम भूमिका अदा कर रहा है। दीपावाली के दौरान पूजा के लिए अब इस फाउंडेशन ने नगर निगम कार्यालय स्थित काउंटर से गौमय लक्ष्मी जी , गणेश जी ,हनुमान जी , शंकर जी , कुबेर जी , सरस्वती जी ,बंधनवार,घी, शुभ लाभ, रिद्धि सिद्धि, ॐ, श्री, स्वस्तिक, राम दरबार,हवन लकड़ी, दिपक और पूजा सामग्री की बिक्री चालू कर दी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पशु कल्याण अधिकारी डा0 अजय सिंह ने बताया कि उपरोक्त संस्था के द्वारा गौ उत्पादों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए नो प्रोफिट नो लॉस पर देशी गाय के गोबर और जड़ी बूटी से बने कंडे, हवन सामग्री के अलावा हवन के काम आने वाली गोबर की लकड़ी निगम स्थित काउंटर से उपलब्ध कराई जा रही है। इस ससंबंध में संस्था के संचिव प्रांकुर जैन बताया कि उपरोक्त सामान की बिक्री प्रारंभ कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति नगर निगम कार्यालय में आकर
सुबह 11 से रात 7 बजे तक सामान खरीद सकता है। उन्होंने बताया कि संस्था गौ उत्पादों के प्रति लोगों में जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से दीपावली पर देशी गाय के गोबर से बने दीपक, रक्षाबंधन पर राखियां और गणेत्सोत्सव के दौरान भगवान विनायक की गोबर से बनी मूर्तियों की भी बिक्री करती है।