आगरालीक्स…Agra News: आगरा में टीबी स्क्रीनिंग अभियान, माइक्रोप्लान भी किया गया तैयार। ( Agra News: Special TB Sxreening programme in Agra#Agra )
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार, 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान" के विस्तारीकरण के तहत चलाया जा रहा है। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के निर्देशन में जूम मीटिंग के माध्यम से जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और एनटीईपी स्टाफ को निर्देशित किया जा चुका है। अभियान से संबंधित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र का अपडेटेड माइक्रोप्लान भी शेयर किया जा चुका है।
डीटीओ ने बताया कि 30 जून तक चलने वाले अभियान में बेसहारा, झुग्गी, मलिन बस्ती आदि में रहने वाले व्यक्तियों में प्राथमिकता के आधार पर अभियान के दौरान टीबी स्क्रीनिंग करायी जानी है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम समस्त बेसहारा, झुग्गी, मलिन बस्ती, अनाथालय, वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसा, नवोदय विद्यालय,कारागार,सब्जी मण्डी, फल मण्डी, लेबर मार्केट, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट, ईट भट्टे, स्टोन क्रेशर, खदान आदि स्थानों पर जाकर टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग करेगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान टीम 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, कुपोषित जनसंख्या, मधुमेह रोगी, धूम्रपान, शराब एवं नशा करने वाले लोगों, इलाज प्राप्त कर रहे टीबी रोगियों के साथ रहने वाले व्यक्तियों, इलाज पूरा कर चुके टीबी रोगियों, एचआईवी ग्रसित व्यक्ति आदि की टीबी स्क्रीनिंग करेंगी।