आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की एमएससी और बीएससी कृषि की परीक्षा हुई शुरू। औटा के विरोध के बाद भी कराईं गईं परीक्षाएं। ( Agra News: 7978 students appear in MSc & Bsc Agriculture Exam#Agra )
विवि की ओर से कृषि की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया था। विवि बीएससी और एमएससी कृषि की परीक्षा करा रहा है। बीएससी कृषि की परीक्षा 17 जून से 7 जुलाई तक दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह आठ से 11 और दूसरी पाली दोपहर 12 से तीन बजे तक चलेगी। परीक्षाएं द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर के छात्रों के लिए हैं। यह मुख्य और री-एग्जाम दोनों के लिए होगी। एमएससी कृषि की परीक्षा भी 17 जून से 25 जून कराई जाएंगी। परीक्षा में एक-एक दिन का अंतराल दिया गया है। परीक्षा दो पालियों में सुबह आठ से 11 और दोपहर 12 से तीन बजे से बीच कराई जाएंगी। परीक्षा द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों की होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार नौ केन्द्रों पर 12 हजार से अधिक छात्र परीक्षा होने हैं पहले दिन 7978 छात्रों ने परीक्षा दी।