Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Special vaccination programme for child till 6th December in Agra #Agra
बिगलीक्स

Agra News : Special vaccination programme for child till 6th December in Agra #Agra

378

आगरालीक्स ..Agra News : आगरा में बच्चों को टीका जरूर लगवाएं, कब कौन सा टीका लगता है, कहां फ्री में टीका लगवा सकते हैं जानें। ( Agra News : Special vaccination programme for child till 6th December in Agra #Agra )
मीजल्स-रूबेला टीकाकरण से छूटे बच्चों को टीका लगाने के लिए जनपद में अभियान चल रहा है। इसके अंतर्गत 6 दिसंबर तक विशेष सत्र लगाए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन बच्चों को नियमित टीकाकरण के दौरान मीजल्स-रुबेला का टीका किस कारणवश नहीं लग पाया था वह अब टीकाकरण अवश्य करा लें।


25 नवंबर से छह दिसंबर कैचअप राउंड चलाया जा रहा है। इसमें 713 सत्र लगाकर छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में अबतक 1099 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस दौरान एक से पांच साल तक के ऐसे बच्चों को मीजल्स-रूबेला का टीका लगाया जाएगा, जिनका टीका लगने से छूट गया। कैचअप राउंड में आशा, एएनएम, सुपरवाइजर काम करेंगी। साथ ही लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि मीजल्स-रुबेला की पहली खुराक 9 से 15 महीने की उम्र में तथा दूसरी खुराक 16 से 24 महीने की उम्र के बच्चों को दी जाती है, जिससे बच्चों को खसरा, कंठमाला सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सकता है। इसलिए अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। मीजल्स-रुबेला टीकाकरण बच्चों को इन बीमारियों से बचाता है और उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है
मीजल्स-रुबेला टीकाकरण के लिए इन बातों का रखें ध्यान
– पहली खुराक: 9 से 15 महीने की आयु में दी जानी चाहिए।

  • दूसरी खुराक: 16 से 24 महीने की आयु में दी जानी चाहिए।

मीजल्स-रुबेला टीकाकरण के लाभ

• मीजल्स-रुबेला टीकाकरण बच्चों को इन दोनों बीमारियों से सुरक्षित रखता है।
• यह टीकाकरण बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और उन्हें अन्य बीमारियों से भी बचाता है।
• मीजल्स-रुबेला टीकाकरण जटिलताओं को कम करता है जो इन बीमारियों के कारण हो सकती हैं।
• यह टीकाकरण बच्चों की मृत्यु दर को कम करता है जो मीजल्स और रुबेला के कारण हो सकती है।
• मीजल्स-रुबेला टीकाकरण समाज में स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और लोगों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi Aaditynath Agra Visit on 25th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ...

बिगलीक्स

Agra News Live: Two died in Agra-Lucknow Expressway after Car collide with truck

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार को...

बिगलीक्स

Agra Education News: 89 Medal List for DBRAU Agra Univ. Convocation on 3rd August 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा...

error: Content is protected !!