आगरालीक्स…आगरा से नोएडा के बीच यमुना एक्सप्रेस वे पर कल रात से बदल जाएगी वाहनों की स्पीड. दो महीने तक सिर्फ इतनी स्पीड से दौड़ सकेंगे वाहन…जानें पूरे नियम
यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज स्पीड के चलते हादसे हो रहे हैं। सर्दियों में कोहरे के चलते हादसे बढ़ सकते हैं। इसे देखते हुए यमुना एक्सप्रेस वे पर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक गति सीमा प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह प्रतिबंध दो महीने तक लागू रहेगा और निर्धारित गति सीमा से अधिक स्पीड पर वाहन चलाने पर चालान किए जाएंगे।
कार और भारी वाहनों के लिए गति सीमा निर्धारित
यमुना एक्सप्रेस वे पर 15 दिसंबर से कार सहित हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है, जबकि भारी वाहनों के लिए गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गई है। इस गति सीमा से अधिक की स्पीड पर वाहन नहीं चला सकेंगे।
स्पीडोमीटर से रखी जाएगी नगर
यमुना एक्सप्रेस वे पर गति सीमा का प्रतिबंध लागू होने के साथ ही स्पीड मीडर से नजर रखी जाएगी। यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नाऐडा के बीच में स्पीडोमीटर लगाए गए हैं। इससे वाहनों की स्पीड पर नजर रखी जाएगी। तेज स्पीड से वाहन चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।