आगरालीक्स…क्रिकेट, बॉलीबाल, रस्साकशी, बैडमिंटन, शॉट पुट, लंबी कूद में अपना टैलेंट दिखाएंगे स्टूडेंट्स. आगरा पब्लिक ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में “स्पर्धा” कल से…
आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कैंपस में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता “स्पर्धा” का आयोजन सोमवार से किया जा रहा है; ग्रुप के सभी विद्यालय इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इसमें बीबीए बीसीए एमबीए के साथ-साथ वाणिज्य के स्टूडेन्ट भी होंगे। क्रिकेट, बॉलीबाल, रस्साकशी, बैडमिंटन, शॉट पुट, लंबी कूद आदि खेलों के जरिए स्टूडेंट्स अपना टैलेंट दिखाएंगे. सोमवार को ट्रॉफी का अनावरण किया जाएगा।

ग्रुप के चेयरमैन महेश चंद शर्मा ने बताया जीवन में खेलकूद का भी उतना ही महत्व है, जितना कि पढ़ाई-लिखाई का। खेलकूद न केवल छात्रों का मनोरंजन करते हैं अपितु उनके स्वास्थ्य को भी उत्तम बनाते हैं। उसमें आत्मविश्वास रहता है, नेतृत्व की क्षमता उत्पन्न होती है, इच्छाशक्ति सदैव बलवती रहती है, संगठन की शक्ति का अहसास होता है। अत: खेल शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों का पर्याय है।