आगरालीक्स ….आगरा में कारोबारी की पत्नी की हत्या के बाद पावर बाइक से बेटी (11 वीं की छात्रा) का ब्वायफ्रेंड पहुंचा शिमला, कारोबारी की भी करनी थी हत्या, ऐसे बचा। वीडियो
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित भावना एरोमा निवासी कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि बजाज की हत्या के आरोप में ब्वायफ्रेंड प्रखर गुप्ता और प्रखर के साथी शीलू को अरेस्ट कर लिया है। रविवार को प्रेसवार्ता में डीसीपी विकास कुमार ने बताया कि अंजलि बजाज की हत्या की साजिश उनकी नाबालिक बेटी ने ब्वायफ्रेंड प्रखर गुप्ता और प्रखर गुप्ता के दोस्त शीलू के साथ मिलकर रची थी।
इस तरह की वारदात, उदित की हत्या का भी बनाया प्लान
बुधवार यानी सात जून प्रखर गुप्ता ने को छात्रा का वाटसएप नंबर अपने मोबाइल पर लेने के बाद मैसेज किया, उसकी मां को वनखंडी मंदिर सिकंदरा बुलाया। अंजलि मैसेज को अपनी बेटी का समझ कर उदित के साथ वनखंडी मंदिर पहुंचे, तभी उदित के पास मैसेज आया कि गुरु द्वारा गुरु के ताल पर आ जाएं, वह अंजलि को वनखंडी मंदिर पर ही छोड़कर कार से गुरु द्वारा गुरु के ताल पर पहुंचे। वनखंडी मंदिर पर प्रखर गुप्ता ने अंजलि को पकड़ लिया और उसके साथी शीलू ने चाकू से पेट और हाथ पर ताबड़तोड़ बार कर अंजलि की हत्या कर दी। प्रखर ने प्लान बनाया कि उदित वनखंडी मंदिर में अंजलि को लेने आएगा, इसी दौरान उसकी भी हत्या कर देंगे लेकिन उसका दोस्त इसके लिए तैयार नहीं हुआ और कारोबारी बच गया। हत्या करने के बाद प्रखर अपने दोस्त के साथ पावर बाइक से दिल्ली पहुंचा, दिल्ली से शिमला पहुंच गया।
हत्या के पीछे ये निकला कारण
कारोबारी उदित बजाज की बेटी एक प्रतिष्ठित स्कूल की 11 वीं की छात्रा है, छह महीने पहले प्रखर की उससे दोस्ती हुई, इसके बाद वह उसके घर भी आया, कुछ दिन पहले अंजलि ने बेटी के मोबाइल में प्रखर के साथ उसके फोटो देख लिए। प्रखर के घर आने और अपनी बेटी के साथ संबंध होने की जानकारी अंजलि को हो गई थी। अंजलि ने कहा था कि वह प्रखर को जेल भिजवाकर मानेगी। इसके बाद छात्रा ने प्रखर के साथ मिलकर मां अंजलि को रास्ते से हटाने की साजिश रची। वारदात को इस तरह अंजाम देना चाहते थे कि कोई पकड़ा न जाए। इसके लिए वाटस एप मैसेज का इस्तेमाल किया और मैसेज डिलीट भी कर दिए गए।