Agra News: Srigaur Nitai procession with Hari Naam Sankirtan in Agra…#agranews
आगरालीक्स…आगरा में हरी नाम संकीर्तन के साथ निकली श्रीगौर निताई शोभायात्रा. इस्कॉन मंदिर में चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्योत्सव शुरू. सोमवार को फूलों की होली
मृदंग और मंजीरो के भक्तिमय संगीत पर हरीनाम संकीर्तन कर झूमते गाते श्रद्धालु। पुष्पों से सुसज्जित रथ पर सवार श्री गौर निताई (चैतन्य महाप्रभु), जिनकी एक झलक पाने को हर श्रद्धालू ललायित था। श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कान आगरा) द्वारा आज श्रीश्री गौर निताई शोभायात्रा महोत्सव का शुभारम्भ नेहरू नगर राधा कृष्ण मंदिर से किया गया। शोभायात्रा का शुभारम्भ वृन्दावन इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष पंचगौड़ा प्रभु ने श्री गौर निताई की आरती कर किया। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा व आरती कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर से प्रारम्भ होकर गांधी नगर, विमल चौक, पानी की टंकी कमला नगर, कमला नगर मैन मार्केट, महाराजा अग्रसेन मार्ग होते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंची। जहां भगवान की आरती की गई। आगरा इसकॉन के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि चैतन्य महाप्रभु स्वयं कृष्ण हैं। उनका जन्म 537 वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल में हुआ था। कलयुग का धर्म है हरिनाम संकीर्तन। जिसकी स्थापना के लिए चैतन्य महाप्रभु के रूप में श्रीकृष्ण ने अवतार लिया। सोमवार को मंदिर में श्रीजगन्नाथ जी का बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग पुष्पों से अभिषेक व फूलों की होली का आयोजन शाम 6 बजे किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेन्द्र चौहान, बबिता चौहान, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, किरन सिंह, उद्यान अधिकारी कौशल सिंह व नीतू सिंह, संजीव मित्तल, शैलेन्द्र अग्रवाल, राहुल बंसल, आशु मित्तल, सतीश गुप्ता इं., पंकज अग्रवाल, विमल नयन फतेहपुरिया, सुशील अग्रवाल, नवल किशोर शर्मा, कांता प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय कुकरैजा, अशोक गोयल, शैलेश बंसल आदि उपस्थित थे।