आगरालीक्स…आगरा में खेले गए बास्केटबॉल टूर्नामेंट में सेंट कॉनरेड्स और सेंट एंथनीज बने विजेता. फाइनल मुकाबले में लहराया परचम
25वें स्व. संजीव तोमर स्मृति बास्केटबॉल टूर्नामेंट में खेले गए फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज ने जीत का परचम लहराते हुए टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। खेले गए फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में होली पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज विजेता बने। बालक वर्ग में सेंट पीटर्स और बालिका वर्ग में होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा तीसरे स्थान पर रहे। होली पब्लिक स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर बालक वर्ग का फाइनल सेंट कॉनरेड्स और होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा के मध्य खेला गया। 11 अंक को लेकर अंत तक संघर्ष हुआ।

मैच समाप्ति पर सेंट कॉनरेड्स 55-49 से होली पब्लिक स्कूल को हरा विजेता ट्रॉफी जीती। बालिका वर्ग में खिताबी मुकाबला सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज और सेंट कॉनरेड्स के मध्य हुआ। इस मैच में सेंट एंथनीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट कॉनरेड्स को 28-12 से हराया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबलों में बालक वर्ग में सेंट पीटर्स ने होली पब्लिक जूनियर कॉलेज को और बालिका वर्ग में होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा ने गायत्री पब्लिक स्कूल को हराया।
सेंट एंथनीज स्कूल की विजेता टीम और कोच सलोनी सिंह, कनक नोतनानी, शेज खान, मानस्वी बंसल, सांच महाजन, कृतिका जोहरी, प्रेरना केला, दृष्टि सिंह चाहर, अनन्या राजावत, श्रुति दुबे, आध्या, अर्निका चौहान एवं कोच राहुल सक्सेना, मैनेजर रघुनाथ यादव। विजेता/उप विजेता टीमों को फादर जोवकिम एस और मनीष दयाल ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान होली पब्लिक स्कूल ऑफ एजुकेशन के प्रबंध निदेशक संजय तोमर, निदेशक शम्मी तोमर, राधा तोमर, शिविका तोमर, प्रधानाचार्य डॉ गरिमा यादव, उप प्रधानाचार्य नाच खान, रिचा शर्मा, जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष हरि सिंह यादव, रिनेश मित्तल आदि मौजूद रहे।