आगरालीक्स….Agra News: आगरा के सेंट जोंस कॉलेज की बीकॉम बोकेशनल की मेरिट जारी, आज काउंसिलिंग। ( Agra News: St Johns College Bcom Vocational Merit declare#Agra )
सेंट जोंस कालेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि बीकाम वाकेशनल की सामान्य वर्ग की मेरिट 100 से अधिक है। इंटरमीडिएट के अंकों और एनसीसी सहित अन्य सर्टिफिकेट के अंक सहित मेरिट जारी की गई है। बीकाम, बीबीए और बीकाम वाकेशनल की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बीए, बीएससी में प्रवेश के लिए अभी आवेदन लिए जा रहे हैं। जुलाई से स्नातक की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। शुक्रवार को दोपहर 12 .30 बजे से प्रवेश के लिए काउंसिलिंग होगी।
अधिकतम मेरिट, कट आफ
सामान्य वर्ग 100.20, 74.00
ओबीएसी, 74.40, 54.20
ओबीसी प्रतिक्षा सूची 53.80, 51.60
एससी 73.20, 51.80
सेंट जोंस कालेज में स्नताक की सीटें
बीकाम 240
बीएससी 360
बीसीए 60
बीए 640
बीकाम वोकेशनल 360
बीबीए 120
बीएससी बायोटेक 60
बीपीईएस 60