आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आंबेडकर पुल से नीचे गिरे बाइक सवार तीन युवक, अस्पताल में भर्ती। ( Agra News: Three youth falls from Aambedkar Bridge#Agra)
आगरा के बेलनगंज से यमुना पार को जोड़ने वाले आंबेडकर पुल से गुरुवार रात को बाइक सवार तीन युवक जा रहे थे। अंबेडकर पुल पर बाइक अनियंत्रित हो गई, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद नीचे गिर गई। तेज आवाज होने पर स्थानीय लोग भी पहुंच गए।
अस्पताल में कराया भर्ती
जिस समय हादसा हुआ, पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों की हालत गंभीर है।
भारी वाहनों के लिए बंद है आंबेडकर पुल
आंबेडकर पुल की रेलिंग आंधी में टूट गई थी, इसके बाद से भारी वाहनों के लिए पुल बंद है। पुल से रेलिंग हटाने के बाद मरम्मत कार्य चल रहा है। अभी एक महीने तक पुल पर आवागमन बंद रहेगा।