Monday , 19 October 2026
Home आगरा Agra News: State Commission for Women Chairperson Dr. Babita Chauhan visited ELF Gardenia, which is decorated with bonsai plants
आगरा

Agra News: State Commission for Women Chairperson Dr. Babita Chauhan visited ELF Gardenia, which is decorated with bonsai plants

18

आगरालीक्स…आगरा में 500 से अधिक बोन्साई पौधों से सजा ईएलएफ गार्डेनिया. राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने किया भ्रमण. 15 विभिन्न प्रजातियों के बोन्साई पौधे. महिलाओं और बालिकाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने शनिवार को मदिया कटरा स्थित ELF Gardenia का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यहां विकसित अनूठे बोन्साई गार्डन का अवलोकन किया और प्रकृति संरक्षण, कलात्मक अभिव्यक्ति तथा महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। ELF Gardenia का बोन्साई गार्डन आगरा में अपनी तरह की विशिष्ट पहल है। यहां 15 विभिन्न प्रजातियों के 500 से अधिक बोन्साई पौधे संग्रहित हैं। इन पौधों के माध्यम से प्रकृति की सुंदरता, धैर्य और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिलता है। माननीय बबीता चौहान ने उद्यान का अवलोकन करते हुए इस पहल को प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और हरित कलाओं को प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास बताया।

संस्था की मेंटर प्रो. डॉ. सुमिता डोडिया के मार्गदर्शन में ELF Gardenia महिलाओं एवं बालिकाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। यहां बोन्साई, इकेबाना और अन्य हरित कलाओं का प्रशिक्षण देने के साथ बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा निखार सकें और जीवन में आगे बढ़ सकें।

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरणादायी पहल
प्रो. डॉ. सुमिता डोडिया का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने हुनर की पहचान कराकर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उनका प्रयास है कि रचनात्मक कलाओं को कौशल विकास और आजीविका के संभावित अवसरों से जोड़कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनने का अवसर मिले। आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की भावना विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

बबीता चौहान ने संस्था की इन गतिविधियों की सराहना करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस प्रकार के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। उनका भ्रमण और प्रोत्साहन संस्था के कार्यों को नई ऊर्जा देने के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के संदेश को आगे बढ़ाने वाला रहा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The Dussehra festival at St. John’s in Agra will be a grand affair….agramews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स पर भव्य होगा दहशरा महोत्सव. पहली बार निकलेगी...

आगरा

Agra News: Police officials visited all the ghats to inspect the arrangements for the immersion of Durga idols…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल और परसों दुर्गा प्रतिमा विसर्जन. पुलिस अधिकारियों ने देखीं...

आगरा

Agra News: Accident on Bhagwan Talkies flyover in Agra. Young man riding a motorcycle dies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भगवान टाकीज फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट. बाइक सवार युवक की मोत...

आगरा

Agra News: The sacred Bhandara of Param Guru Maharaj Sahab was celebrated in Dayalbagh with devotion, service, and great joy…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में श्रद्धा, सेवा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया...

error: Content is protected !!