आगरालीक्स…अभिनेता टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग. अभिनेता सुरक्षित. लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी. सलमान खान का भी किया जिक्र
अभिनेता टाइगर श्राफ पर जुहू में फायरिंग की गई है. करीब पांच राउंड फायरिंग की गई. हालांकि अभिनेता सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. एक्टर पर तीन हमलावरों ने फायरिंग की. हमले की जिम्मेदारी विश्नोई गैं से जुड़े अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली है. अनिल पंडित के नाम से सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट साझा किया गया है जिसमें लिखा है जय महाकाल…जय श्रीराम. राम राम सभी भाइयों को जो आज ये टाइगर श्राफ का काम हुआ है. इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं. हमने कॉल करके इसको समझाया था पर इसको समझ नहीं आय. इसलिए आज इसको बढिया तरह ही समझा दिया. पोस्ट में लिखा है जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा. इंतजार करिए और देखिए.
इधर गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस और जुहू पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का मुआयना किया है. मुंबई पुलिस ने कहा है कि गोलीबारी की घटना की खबर है. हालांकि टाइगर श्राफ सुरक्षित हैं. उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है. आगे की जांच चल रही है.