आगरालीक्स ..Agra News: आगरा के दो होटल में एसटीएफ का छापा, एक बड़ा गैंग पकड़ा, ( Agra News: STF raid in Hotel, Three arrested for fraud in name of Indian territorial army bharti#Agra )
आगरा में मिलिट्री इंटेलिजेंस, लखनऊ और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने एक बड़े गैंग को पकड़ा है। एसटीएफ की टीम ने आगरा के आईएसबीटी और खेरिया मोड़ के पास दो होटलों में छापा मारा। इन होटलों से 24 युवक ठहरे हुए थे, इनके पास इंडियन टेरिटोरियल आर्मी यानी टीए में भर्ती के ज्वाइनिंग लेटर थे।
सात से आठ लाख रुपये लेकर जाल में फंसाया युवा
इसके साथ ही सुनील कुमार पुत्र रतन लाल, उम्र करीब 41 साल, निवासी सांबा जिला- सांबा (जम्मू-कश्मीर), बलवंत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी जीएमएस रघुनाथ पूरा कठुआ जम्मू कश्मीर और अजय कुमार यादव पुत्र रामवीर सिंह निवासी सांगे फिरोजाबाद को अरेस्ट किया है। पूछताछ में सामने आया है कि ये तीनों दलाल हैं इन्होंने जम्मू कश्मीर के युवाओं की नौकरी इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लगाने के नाम पर सात से आठ लाख रुपये लिए थे। इसके बाद इन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने के बाद आगरा में मेडिकल कराने के नाम पर बुलाया गया था। आगरा में फर्जी मेडिकल के लिए एक फिजियोथैरेपिस्ट को बुलाया गया।
मास्टर माइंड सहित दो फरार
गिरोह के मास्टर माइंड सहित दो फरार हैं उनकी तलाश में टीम जुटी हुई हैं। अभी गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।