आगरालीक्स …Agra News: आगरा में एडीए के अभियंताओं को इधर से उधर किया गया है। प्रवर्तन अनुभाग के अभियंताओं को हटाकर दूसरे अनुभागों की जिम्मेदारी दी है। ( Agra News: ADA Engineers working area changed, Full detail#Agra)
एडीए के अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली ने अभियंताओं के कार्यक्षेत्र बदले हैं। प्रवर्तन अनुभाग के एई आदर्श कुमार से शाहगंज व फतेहपुर सीकरी वार्ड से हटा दिया है। उन्हें खंड दो, तीन, चार, इनर रिंग रोड और रायपुर रहनकलां प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एई सतीश कुमार ताजगंज वार्ड के साथ ही अब शाहगंज, फतेहपुर सीकरी वार्ड का प्रवर्तन देखेंगे। एई वेदप्रकाश अवस्थी रकाबगंज, हरीपर्वत वार्ड दो के साथ छत्ता वार्ड देखेंगे। एई पंकज कुमार लोहामंडी के साथ हरीपर्वत वार्ड एक का प्रवर्तन देखेंगे। एई अमित तोमर से छत्ता और हरीपर्वत का प्रवर्तन कार्य हटा दिया गया है।
जेई के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव
जेई सतेंद्र कुमार हरीपर्वत वार्ड दो व तीन के साथ वार्ड एक भी देखेंगे, जेई राजीव कुमार से हरीपर्वत वार्ड व छत्ता वार्ड हटा दिया गया है। उन्हें अटलपुरम, रायपुर रहनकलां और इनररिंग रोड की जिम्मेदारी दी गई है। जेई मनोज राठौर को ताजगंज के साथ ही रकाबगंज, जेई धर्मवीरसिंह बसंल को लोहामंडी के साथ ही छत्ता, जेई प्रमोद कुमार को को शाहगंज व फतेहपुर सीकरी के साथ ही अनुरक्षण का काम दिया गया है। जेई मोहम्मद आमीन को राकबगंज वार्ड से हटा दिया है, उनकी जगह जेई धीरेंद्र कुमार को रकाबगंज वार्ड का काम दिया गया है। जबकि जेई अभय कुमार खंड दो के साथ नियोजन भी देखेंगे।