आगरालीक्स…आगरा में होली पर रंग लगाने को लेकर दो समाज लोगों में हुआ पथराव. पुलिस पहुंची तो पुलिस पर भी फेंके पत्थर. 17 नामजदों के खिलाफ मुकदमा..थाने में मनी होली
आगरा के थाना अछनेरा स्थित गांव बयारा में होली दहन की रात को दो समाज में जमकर विवाद हो गया. दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. पुलिस के अनुसार रात को करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव ब्यारा में जाटव एवं बघेल समाज के लोग होली के रंग लगाने को लेकर झगड़ा करने पर उतारू हैं. इस पर भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने देखा कि जाटव व बघेल पक्ष के लोग एक दूसरे को टारगेट करके ईंट पत्थर घरों पर चढ़कर फेंक रहे थे. पुलिस ने इन्हें काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर गाली गलौज करते हुए ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और एक साथ हमला कर दिया.

सूचना पर मोबाइल फोर्स ने मौके पर पहुंचकर पुलिसबल को बचाया. अतिरिक्त पुलिस बल आने के बाद पुलिस वालों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन घरों की छतों पर चढ़े 200—300 लोग ने पुलिस वालों पर पथराव जारी रखा. एक पत्थर होमगार्ड अतर सिंह को लगा जिसके सिर से खून बहना शुरू हो गया. होमगार्ड को वहां से निकालकर सरकारी अस्पताल भेजा गया. इसके बाद पुलिस ने सभी को तितर बितर कर दिया.
पुलिस ने 16 हमलावरों की पहचान की है जिनके नाम हैं:—
शेर सिंह पुत्र बदन सिंह
सुनील कुमार पुत्र मानकचंद
दीवारीलाल पुत्र गोविंद
नितिन कुमार पुत्र गंगाराम
पवन कुमार पुत्र अशोक
कृष्णकांत पुत्र तोताराम
ओमकार पुत्र गोविन्द
दीपक पुत्र दिवारीलाल
अमर पुत्र फूल सिंह
रमेश
योगेश पुत्र कल्याण सिंह
वीर नारायण् पुत्र मान सिंह
धर्मवीर पुत्र खुशीराम
राजेश पुत्र रामजीलाल
गोविन्द सिंह पुत्र भूदेव सिंह
राजेश पुत्र सूरजमल
पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई और लोगों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए. गांव में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.