आगरालीक्स…योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण 25 मार्च को. आगरा के ये विधायक बन सकते हैं मंत्री…
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का दूसरी बार 25 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. मुख्यमंत्री योगी के साथ, डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्र सरकार के मंत्री व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ व भाजपा के पदाधिकारी भाग लेंगे.

अखिलेश—मायावती को भी न्यौता
योगी सरकार के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह के लिए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा अध्यक्ष मायावती, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी सहित कई विपक्षी दलों के नेताओं को भी न्यौता दिया गया है.
आगरा से बन सकते हैं ये मंत्री
योगी सरकार के मंत्रिमंडल में आगरा के विधायक भी शामिल हो सकते हैं. आगरा की ग्रामीण सीट से भाजपा विधायक बेबी रानी मौर्य को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चाएं हैं तो वहीं विधायक योगेंद्र उपाध्याय, चौधरी बाबूलाल का नाम भी मंत्री की दौड़ में शामिल है.