आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में किताब कॉपी और यूनिफार्म के लिए स्कूलों की मनमानी पर 55 को नोटिस, एमपीएस पब्लिक स्कूल सहित तीन स्कूलों में छापा, स्कूल परिसर से किताबों की बिक्री पकड़ी। ( Agra News: Notice will issue to 55 School’s for using Private Publishers books in Place of NCERT in Agra )
आगरा में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद भी निजी स्कूलों में निजी पब्लिर्स की किताब कॉपी की बिक्री की जा रही है। एनसीईआरटी की सख्ती किताबों की जगह अभिभावकों को स्कूल परिसर और चिन्हित बुक स्टॉल से महंगी निजी पब्लिसर की किताब कॉपी खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
छापे में स्कूल के अंदर किताब कॉपी की बिक्री करते हुए पकड़ा
बीएसए जितेंद्र कुमार गौंड ने मंगलवार को न्यू लॉयर्स कॉलानी स्थित एमपीएस पब्लिक स्कूल, मिनी मॉंटेसरी जूनियर हाईस्कूल और जेडी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में छापा मारा। यहां स्कूल परिसर में ही एक कमरे को बुक स्टॉल बना रखा था और निजी पब्लिसर की किताब कॉपी की बिक्री की जा रही थी, बैग भी खरीदने के लिए कहा जा रहा था। छापे के दौरान अभिभावकों से भी बात की गई उन्होंने भी निजी पब्लिसर की किताब कॉपी खरीदने का दबाव बनाने की बात कही, प्रधानाचार्य कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके।
55 स्कूलों को नोटिस
स्कूलों के अंदर से ही किताब कॉपी और यूनिफार्म की बिक्री करने, चिन्हित दुकानों से ही किताब कॉपी और यूनिफार्म खरीदने के लिए दबाव बनाने बनाया जा रहा है। बीएसए का मीडिया से कहना है कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं, 55 स्कूलों को नोटिस जारी किया जा रहा है।