आगरालीक्स…आगरा में एक डॉक्टर के साथ अजीब समस्या. क्लीनिक पर महिला पेशेंट अधिक आने पर पत्नी पहुंची पुलिस के पास….
आगरा में एक डॉक्टर के सामने अजीब समस्या सामने आई है. उनके क्लीनिक पर महिला पेशेंट के अधिक आने पर डॉक्टर की पत्नी पुलिस के पास पहुंच गई. महिला का कहना था कि पति महिला पेशेंट्स के लिए एक महिला सहायक रख सकते हैं लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच रार हो गई और मामला आज परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया. यहां पत्नी की शर्त को डॉक्टर पति को मानना पड़ा जिसके बाद पत्नी साथ चलने के लिए तैयार हुई.

ये है पूरा मामला
मामला शहर के एक दंत चिकित्सक का है. उनकी दो साल पहले ही शादी हुई है. पति धौलपुर में क्लीनिक चलाते हैं और अक्सर वहीं रुक जाते हैं. पत्नी चाहती थी कि वह शहर में ही रहकर अपना क्लीनिक खोलें लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं थे. उन्होंने कहा कि धौलपुर में उनका क्लीनिक अच्छा चल रहा है. पत्नी का आरोप है कि इस पर उसने पति से खुद को धौलपुर ले जाने के लिए कहा तो पति ने इनकार कर दिया. इस पर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगा. पत्नी को मालूम पड़ा कि पति के क्लीनिक पर महिला पेशेंट अधिक आती हैं, जिस पर पत्नी को और शक हो गया. पत्नी ने अपने पति से क्लीनिक पर सहायक रखने को कहा जिस पर पति क्लीनिक की जिम्मेदारी उस पर भी छोड़ सके लेकिन पति ने इसको भी मानने से इनकार कर दिया. इससे नाराज होकर पत्नी मायके चली गई.
दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया. रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर दोनों को बुलाया गया. यहां पत्नी ने शर्त रख दी कि वह तभी अपने पति के साथ जाएगी जब पति महिला मरीज को नहीं देखेंगे. इसके लिए वे महिला सहायक रखेंगे. काउंसलर के समझाने पर पति इसके लिए राजी हो गए, जिसके बाद दोनों के बीच सुलह हुई.