Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Crime News: Mathura police arrested 4 gang members who blackmailed by video call…#agranews
टॉप न्यूज़मथुरामथुरालीक्स​क्राइम

Crime News: Mathura police arrested 4 gang members who blackmailed by video call…#agranews

149

आगरालीक्स…वीडियो कॉल कर निर्वस्त्र युवती फंसाती थी अपने जाल में. पुलिस ने 125 लोगों से 2.5 करोड़ वसूलने वाले गैंग के चार शातिरों को पकड़ा….

आगरा रीजन की मथुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है जो कि कारोबारियों से लेकर बड़े घरानों के युवाओं और बड़े पेशे से संबंधित लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और उन्हें ब्लैकमेल किया करते थे. लोगों को वीडियो कॉल करके एक युवती निर्वस्त्र हो जाती थी और इसके बाद अपने झांसे में फंसाकर लोगों के साथ ब्लैकमेल करने का काम किया जाता था. पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों के पास से 41 सिम भी बरामद की हैं. इन लोगों ने 125 लोगों को अपना शिकार बनाकर 2.5 करोड़ रुपये वसूले हैं. पुलिस अभी और जांच व पूछताछ कर रही है.

पकड़े गए गैंग के सदस्यों के नाम
अल्ताफ निवासी ग्राम औमरी पिनहुआ नूंह, हरियाणा
असफाक उर्फ अज्जी गांव पचलेंडी सिकरी भरतपुर राजस्थान
अजरूर निवासी गांव मामली पिनहुआ नूंह, हरियाणा
सद्दाम निवासी गांव बेगपहाड़ी कैंथवाड़ा भरतपुर राजस्थान

ये किया बरामद
5 मोबाइल
41 सिम कार्ड
5 पैन कार्ड
9 आधार कार्ड
एक कार
वीडियो व आडियो चेट का डाटा

इस तरह देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार शातिर व्हाट्सअप से वीडियो कॉल् किया करते थे. कॉल् करने वाली युवती निर्वस्त्र होती थी और वह अपने जाल में लोगों को फंसा लेते थी. इसके बाद शातिर वीडियो एडिट कर सामने वाले को ब्लैकमेल करना शुरू कर देते थे. वीडियो वायरल करने की धमकी देकरफर्जी बैंक खातों, पेटीएम, फोनपे या फिर गूगल पे से रकम वसूलते. पुलिस के अनुसार ये लोग 125 लोगों को शिकार बना चुके थे और उनसे करीब ढाई करोड़ रुपये वसूले हैं. पुलिस के अनुसार इस गैंग ने उड़ीसा, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और अन्य प्रांतों के लोगों को अपने जाल में फंसाया हे. पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ व जांच कर रहीहै.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

मथुरा

Braj Chaurasi Kos Parikrama: A husband performs the Parikrama with a photo of his deceased wife…#mathuranews

मथुरालीक्स…पत्नी की आखिरी इच्छा थी जोड़े से परिक्रमा देने की, वही कर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

error: Content is protected !!