आगरालीक्स…सिरफिरे पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या. खून से सने कपड़ों को दफनाया. अपने आप को बचाने के लिए किया ये काम
आगरा से सटे भरतपुर में सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां आपसी विवाद में सिरफिरे पति ने क्रोध में आकर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और सुबूत मिटाने के लिए पत्नी के खून से लथपथ कपड़ों को घर के पास ही जमीन में दफना दिया. उसने अपने आप को बचाने के लिए सारे काम किए, लेकिन पुलिस को पता चल गया. शव को पोस्टमार्टम कराया गया है. पति सहित अन्य परिवार वाले फरार हैं. दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

गांव ईखरका में वहीद पुत्र अयूब का अपनी पत्नी शहनाज से झगड़ा हो गया था. जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई. नाराज पति ने गुस्से में आकर पत्नी को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर थाना पहाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची. यहां शव को कब्रिस्तान ले जाने की तैयारी की जा रही थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननदइ सहित अन्य परिजनों पर दहेज की खातिर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है.
ऐसे लगा पता
देर रात हुई इस घटना में चलील गोली की आवाज लोगों ने सुनती तो वो मौके पर पहुंचे लेकिन परिजनों ने गोली चलने से मना कर दिया और कहा कि कहीं और चली होग. इसके बाद पति ने परिजनों की मदद से पत्नी की लाश को पानी से नहलाकर खून के निशान साफ कर दिए आपैर पत्नी के कपड़ों और अन्य सामान को घर के पास ही स्थित जमीन में गडढा खोदा और उसमें छुपा दिए.
लेकिन लोगों को शक हो गया था जिसके बाद आरोपी व उसके परिजनों ने गांव वालों व मृतका के घरवालों को इस घटना के बारे में किसी से न कहने के लिए कहा. इसके लिए पूरी रात पंचायत चलती रही. विवाहिता के पति ने राजीनामा के लिए 20 लाख रुपये का आफर भी दिया लेकिन मायकेवालों ने इनकार कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी.