आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या हुई कम, पोस्ट ग्रेजुएशन में तो कई छात्रों ने प्रवेश तक नहीं लिया।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थान और संबदध कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट पर वेब रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन के लिए 115407 वेब रजिस्ट्रेशन हुए हैं और 101465 ने फीस जमा की है। बीए में प्रवेश के लिए 10614 छात्रों ने आवेदन किया है लेकिन कॉलेजों में बीए में प्रवेश केवल 6956 छात्रों ने ही लिया है। बीएससी में 5499 आवेदन किए गए और प्रवेश 4007 छात्रों ने लिया है। बीकॉम 1956 आवेदन आए हैं और 1233 ने प्रवेश लिया। बीकॉम वॉकेशन में प्रवेश शून्य है। जबकि पोस्ट ग्रेजुएशन में 27565 वेब रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। 24746 ने फीस जमा की है और 24007 फार्म भर चुके हैं।