आगरालीक्स …..आगरा कीे तरफ आ रही कार का यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, हादसे में युवक और युवती की मौत।
यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार रात को नोएडा से आगरा की तरफ कार आ रही थी, माइल स्टोन 135 पर मथुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर चल रही कार में पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में युवक और युवती फंस गए।

हादसे में दोनों की मौत
यमुना एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग टीम ने कार में फंसे युवक और युवती को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। कार में किस वाहन ने टक्कर मारी यह अभी पता नहीं चल सका है।
परिजनों को दी गई सूचना
पुलिस का कहना है कि कार में मिली दस्तावेजों से अलका पुत्री प्रदीप कुमार निवासी नारायण विहार प्रेम नगर किरारी सुलेमान नगर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और विशाल पुत्र एसएन प्रसाद निवासी आरके पुरम सेक्टर 8 नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई है, उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।