आगरालीक्स…साइबर क्राइम को लेकर छात्रों के मन में भी कई सवाल हैं, रोटरी क्लब ग्रेस की कार्यशाला में विशेषज्ञों ने जिज्ञासाएं शांत करने की कोशिश की…
आगरा में साइबर क्राइम के फैलते मकड़जाल से स्कूली छात्र भी कम चिंतित नहीं हैं। इन स्टूडेंट्स के मन में भी कई सवाल हैं। इसकी बानगी सेंट पीटर्स कॉलेज में देखने को मिली। दरअसल यहां रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की ओर से साइबर सेफ्टी वर्कशॉप आयोजित की गई थी।

साइबर क्राइम सेफ्टी एक्सपर्ट डॉ. रक्षित टंडन ने कॉलेज में 12 वीं के छात्रों को सोशल मीडिया से लेकर बैंकिंग तक में होने वाले साइबर फ्रॉड और उससे बचाव की जानकारी दी। स्टूडेंट्स से स्मार्ट बनने के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय अलर्ट रहने की हिदायत दी गई। सबसे अधिक सावधानी ऑनलाइन गेमिंग के वक्त रखने की सलाह दी गई। क्लब अध्यक्ष नीलम मेहरोत्रा ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों के खतरों से अवगत कराना, उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी देना था। सचिव शीनू कोहली ने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा समस्याओं का समाधान, कार्यशाला में ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, क्रिप्टो करेंसी, लोन एंड चाइनीज एप और सोशल मीडिया क्राइम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने छात्रों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल अच्छी चीजों के लिए करें, अपने बेशकीमती समय को पढ़ाई और कॅरियर पर ध्यान देने में लगाएं। संचालन संस्थापक सचिव अशु मित्तल ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य फादर सन्तीश रजनी लूथरा, गीता साहनी, मीनाक्षी मोहन, पूजा बंसल, गरिमा मंगल आदि मौजूद थे।