आगरालीक्स…आगरा में नये साल को लेकर झूमे स्टूडेंट्स. अमेरिकन इंस्टीट्यूट में सेलिब्रेट किया गया न्यू ईयर 2026…
अमेरिकन इंस्टियूट ऑफ इंग्लिश लेंग्वेज की संजय प्लेस शाखा पर नववर्ष के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभआरम्भ रीजनल डॉयरेक्टर श्री प्रदीप तोमर ने माँ सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर के किया। उसके उपरान्त कार्यक्रम में विद्यार्थीयों ने विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी । जिसमें दीप्ती, ध्वनि, दिव्या, गुनगुन, कार्तिक, अजित ने धुरन्दर फिल्म के शरारत वाले गाने पर नृत्य कर के सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी विभिन्न हिट गानों पर प्रस्तुतियाँ दी। पूजा ने हास्य व्यंग्य की कविताएँ प्रस्तुत की आर्यान ने कई प्रसिद्ध अभिनेताओं जैसे अमिताभ, नाना पाटेगर की नकल कर के लोगों को हँसा हँसा कर लोट-पोट कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदीप तोमर ने अमेरिकन इंस्टियूट की उपब्धियों के बारे में बताते हुये कहा की अमेरिकन को अंग्रेजी बोलने सिखाने के क्षेत्र में 35 वर्ष हो चुके है, और इतने वर्षा में अमेरिकन के विद्यार्थी लगभग हर क्षेत्र में उच्च पदों पर आसीन है। अमेरिकन इंस्टियूट न केवल अंग्रेजी सिखाता है, अपितु इन्टरव्यू व ग्रुप डिशकशन, क्लासेस के द्वारा उनको रोजगार पाने में मदद भी करता है, साथ ही पर्सनालिटी डेवेलपमेन्ट क्लासेस के द्वारा उनके व्यक्त्वि का सम्पूर्ण विकास करता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ललित ढाकरे, हरि ओम शर्मा, प्रियांशी, माधवी, अनुज, गोविन्द, अनन्या, निधि, हिमांशु ने योगदान दिया।