मथुरालीक्स…मथुरा में नये साल पर सनी लियोनी का कार्यक्रम. संतों के विरोध के बाद हुआ कैंसिल, दो लाख का था टिकट
फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी का मथुरा में होने वाला कार्यक्र रद कर दिया गया है. नववर्ष पर एक होटल में यह कार्यक्रम था लेकिन संतों के विरोध के बाद प्रशासन ने इसे अनुमति नहीं दी और यह कैंसिल हो गया है.
एक जनवरी 2026 को एक होटल में निजी कार्यक्रम में सनी लियोनी आ रही थीं. इसके बैनर और पोस्टर भी सोशल मीडिया पर चल गए थे लेकिन जब इसकी जानकारी साधु संतों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. बाद में विरोध के चलते आयोजकों ने इस कार्यक्रम को रद कर दिया है. संतों ने इसको लेकर डीएम को एक लैटर भी लिखा था जिसमें कहा कि धर्मनगरी को हम कलंकित नहीं होने देंगे. यहां पर फूहड़ता और अश्लीलता परोसने की तैयारी हो रही है. कुछ लोग साजिश के तहत कृष्ण की नगरी को बदनाम करना चाहते हैं. विरोध के बाद आयोजक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कार्यक्रम रद होने की सूचना दी.