आगरालीक्स…आगरा के बचपन एवं एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई लगी विज्ञान प्रदर्शनी ‘यूरेका! द यंग साइंटिस्ट एक्सपो’… विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
आगरा के बचपन एवं एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी “Eureka! The Young Scientist Expo” का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नवाचार तथा प्रयोगात्मक शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के रूप में समीर सक्सेना, पुनीत चतुर्वेदी, निदेशक, स्पेक्ट्रा स्टडी सर्किल उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा पीजी से लेकर कक्षा 7 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष प्रदर्शनी की मुख्य थीम “Artificial Intelligence (AI), Sustainable Sources of Energy & Best Out of Waste” रही।

विद्यार्थियों ने इस विषय पर आधारित विभिन्न आकर्षक, ज्ञानवर्धक एवं नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आधुनिक तकनीक, ऊर्जा के सतत स्रोतों तथा अपशिष्ट पदार्थों के सदुपयोग को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। प्रत्येक प्रतिभागी ने आत्मविश्वास के साथ निर्णायकों के समक्ष अपने मॉडल की कार्यप्रणाली, विशेषताओं एवं उपयोगिता को समझाया।
निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों के प्रयासों, मेहनत, कल्पनाशीलता तथा प्रस्तुतीकरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनियाँ विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में जिज्ञासा, तार्किक चिंतन, समस्या समाधान तथा नए प्रयोग करने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें भविष्य की तकनीकों को समझने के लिए प्रेरित करते हैं।
विजेताओं की घोषणा एवं सम्मान समारोह प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के आधार पर विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किए।
चैंपियन ऑफ चैंपियंस (Champion of Champions): क्रियांश यादव, दिव्या अवस्थी एवं अंश। इन उत्कृष्ट प्रतिभागियों को उनकी शानदार प्रस्तुति एवं विशेष उपलब्धि के लिए कैश पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। इस सम्मान ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें भविष्य में भी नए विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
चैंपियंस (Champions): अक्षत यादव, केशव कुशवाह, वेद सिंघल, खुशी यादव, सिद्धिका यादव, सिमरा युसूफ, आरव यादव, रियांशी, दिव्यांशी पाण्डेय एवं आराध्य यादव। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग एवं निदेशक गुंजन गर्ग ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, नए प्रयोग करने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में दीप्ति चौहान (कोऑर्डिनेटर), परनिता निगम (काउंसलर) तथा सभी कक्षा अध्यापिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।