आगरालीक्स…आगरा के रामलीला में 120 फीट का रावण हो रहा तैयार. इस बार चलता फिरता आएगा नजर. युद्ध में तलवार भी चलाएगा और ढाल से करेगा बचाव
आगरा के रामलीला में इस बार 120 फीट का रावण तैयार किया जा रहा है. दशहरा पर रावण इस बार काफी खास होगा. लोगों को रामलीला में राम और रावण युद्ध के दौरान रावण चलता फिरता दिखाई देगा. वह युद्ध में तलवार भी चलाता दिखेगा और ढाल से अपना बचाव भी करेगा. पुतले को लाल, काले और केसरिया रंगों से सजाया जा रहा है.
100 फीट का मेघनाथ और 30 फीट का कुंभकर्ण
रामलीला ग्राउंड में रावण के साथ ही मेघनाथ और कुंभकर्ण का दहन भी होगा. इसमें मेघनाथ का पुतला 100 फीट ऊंचा तो वहीं कुंभकर्ण का पुतला 30 फीट का होगा. पिछले 33 दिनों से सात करीगन पुतलों को तैयार करने में जुटे हैं. रामलीला में दशहरा पर तीनों बड़े पुतलों में लाखों रुपये की आतिशबाजी भी लगाई जाएगी. दहन के दौरान आतिशबाजी का भव्य नजारा देखने को मिलेगा. पुतलों के अंदर आतिशबाजी लगाने के लिए विशेष कारीगर भी पीलीभीत से बुलाए गए हैं.