आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में शुरू हुआ ग्रीष्मकालीन विधि इंटर्नशिप कार्यक्रम…श्रम कानून, पारिवारिक कानून, किशोर न्याय अधिनियम सहित अन्य महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,आगरा एवं लीगल एड क्लीनिक, विधि संकाय,आगरा कॉलेज, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन विधि इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह आज आगरा कॉलेज के सेमिनार हॉल में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया,जिसमें एडीजे प्रथम राजेंद्र प्रसाद, अपर जिला जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी, डॉ.अरुण कुमार दीक्षित ( कोऑर्डिनेटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), प्राचार्य प्रो. सीके गौतम, विधि संकायाध्यक्ष प्रो. मोअज्जम खान,विधि विभागाध्यक्ष प्रो.डी.सी. मिश्रा,प्रो.रीता निगम, एवं श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन शर्मा ने सहभागिता की।डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने इंटर्नशिप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "विधिक शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य तभी पूर्ण होता है जब विद्यार्थी न्यायिक प्रक्रिया की व्यवहारिक समझ विकसित करें एवं समाज के वंचित वर्गों के लिए सेवा भावना से कार्य करें।" उन्होंने इंटर्नशिप को विधिक कौशल विकास, मानवाधिकार जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए इसे छात्रों के करियर निर्माण का एक सशक्त माध्यम बताया। वक्ताओं ने विधि छात्रों को समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए समर्पित सेवा करने हेतु प्रेरित किया तथा उनके विधिक ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग पर बल दिया। इंटर्नशिप के अंतर्गत श्रम कानून, पारिवारिक कानून, किशोर न्याय अधिनियम सहित अन्य महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. रीता निगम द्वारा किया गया। प्राचार्य प्रो. सी.के.गौतम ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया एवं प्रो.मोअज्जम खान ने आभार व्यक्त किया। इंटर्नशिप कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वक्ताओं में शामिल रहे: डॉ. निमेश,मानसिक आरोग्यशाला,आगरा, नागेश सिंह,जेलर, जिला कारागार,आगरा।आज के सत्र में विशेष उपस्थिति दर्ज की: प्रो.उमेश कुमार,प्रो. संजीव शर्मा,प्रो.मनीष तिवारी,डॉ.रिजु निगम, डॉ. गौरव कौशिक (मीडिया प्रभारी) वीरेंद्र सिंह कुशवाहा(एडवोकेट), ललित त्रिवेदी,आशीष शर्मा,महेंद्र सिंह फौजदार एवं सभी इंटर्न छात्र-छात्राएं। यह कार्यक्रम विधि छात्रों को समाज के प्रति उत्तरदायित्व एवं विधिक सेवा के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कराने की दिशा में एक सार्थक पहल है।