आगरालीक्स…आगरा में घर आए रिश्तेदार ने पत्नी से किया दुष्कर्म, सदमे में आए पति ने दे दी जान….
थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के एक ग्राम में राजस्थान से आए एक रिश्तेदार द्वारा महिला से जबरन दुष्कर्म किए जाने के बाद अवसाद में आए महिला के पति द्वारा विषाक्त का सेवन कर दिया गया। जिसके चलते उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उक्त मामले में मृतक के पिता द्वारा रिश्तेदार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया है।मृतक के पिता द्वारा दर्ज कराए गए अभियोग के अनुसार विगत 28 मई को थाना मनिया धौलपुर निवासी गिर्राज पुत्र होरीलाल गांव में आया था। उसी दरमियान मध्य रात्रि मृतक की पत्नी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिसके चलते महिला का पति अवसाद में आ गया और 30 मई को प्रातः उसने विषाक्त का सेवन कर लिया। परिजन गंभीर हालत में भरतपुर अस्पताल ले गए जहां पर उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस मामले में मृतक के पिता द्वारा आरोपी गिर्राज के खिलाफ दुष्कर्म एवं आत्महत्या के लिए उकसाने की संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।