आगरालीक्स…Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में 26 मई से छह जुलाई तक गर्मियों की छुटटी। ( Agra News: Summer vacation from 26th May to 6th July in DBRAU, Agra#Agra )
विवि ने विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में 26 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश छह जुलाई तक के लिए किया गया है। इस संबंध में विवि की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
प्रभारी कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय नियमित खुलते रहेंगे। इसके साथ ही शिक्षकों को संकायाध्यक्ष, निदेशक, विभागाध्यक्ष, पाठ्यक्रम समन्वयक की ओर से परीक्षा, शैक्षणिक कार्य के लिए बुलाने पर आना होगा। यही स्थिति कॉलेजों में भी लागू होगी। यहां पर प्राचार्य की और से निर्देश दिए जाने पर उपस्थित होना होगा।
साथ ही शिक्षक निर्धारित शैक्षणिक कार्य, आन्तरिक मूल्यांकन, अध्ययन बोर्ड, जैसे कार्य सम्पन्न करेंगे। ग्रीष्मावकाश की उक्त अवधि में मूल्यांकन कार्य के अतिरिक्त अन्य शैक्षणिक, परीक्षा सम्बन्धी कार्यों में लगे शिक्षकों को एक दिवस के सापेक्ष एक दिन का प्रतिकर अवकाश नियमानुसार दिया जाएगा। इसको प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, निदेशक, संकायाध्यक्ष की अनुमति से शिक्षकों द्वारा सत्र 2025-26 में समायोजित किया जा सकेगा।