आगरालीक्स…Agra News: कारोबारी पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटता है, बेटी की नस काटी, आगरा पुलिस जांच में जुटी है। ( Agra News: Woman lodge FIR against Business husband in Agra#Agra )
आगरा के वजीरपुरा की रहने वाली मंजू की शादी 2002 में भजनपुरा दिल्ली के रहने वाले रोहित आर्य के साथ हुई थी, रोहित बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी हैं। उनका 20 साल का बेटा और 18 साल की बेटी है।
तंत्रमंत्र के चक्कर में पड़कर निर्वस्त्र कर पीटा
मंजू द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाए हैं कि कारोबार बढ़ाने के लिए पति रोहित तंत्रमंत्र के चक्कर में पड़ गया। विरोध करने पर निर्वस्त्र कर पीटता था, इससे परेशान होकर 2018 में मंजू अपने मायके वजीरपुरा आ गई, इसके कुछ समय बाद उनका बेटा और बेटी भी दिल्ली से आगरा आ गए। पिछले साल रोहित आगरा आया और दोनों बच्चों को अपने साथ ले गया।
गुड़िया खोने पर बेटी के हाथ की नस काटी
आरोप है कि पिछले साल दीपावली पर रोहित तंत्रमंत्र के लिए गुड़िया लेकर आया, गुड़िया खो गई तो बेटी के हाथ की नस काट दी, बेटी ने फोन पर बताया तो वह अपने परिजनों को साथ लेकर दिल्ली गई और बेटी और बेटों को अपने साथ ले आई। आरोप है कि रोहित जान से मारने की धमकी दे रहा है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।