आगरालीक्स…संडे हो सकता है हॉट डे. अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार. जानें मौसम का अपडेट
आगरा में मौसम कभी ज्यादा गर्मी वाला तो कभी हवाओं के कारण ठंडा हो जा रहा है. सुबह और रात के समय अभी भी हल्की सर्दी का अहसास बना हुआ है जबकि दिन में इतनी तेज धूप निकल रही है कि उसमें एक पल भी ठहरना मुश्किल हो जाता है. मौसम विभाग के अनुसार कल रविवार को तापमान में बढ़ोती होने के आसार है. अधिकतम तापमान जहां 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस हो सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार मंगवार से आगरा में बादल छाने की भी संभावना बन रही है.