आगरालीक्स…. आगरा में 17 डिग्री के नीचे पहुंचा पारा, तापमान में गिरावट के साथ ही दोपहर में लग रही गर्मी। जानें कैसा रहेगा आज का मौसम।

आगरा में सुबह के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार को सुबह का तापमान 17 डिग्री से नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान ह कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी और गर्मी का अहसास होगा।
31 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान किया जारी
मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार आगरा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंचेगा, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
26-Oct 19.0 33.0 Clear sky
27-Oct 19.0 33.0 Clear sky
28-Oct 19.0 33.0 Clear sky
29-Oct 18.0 33.0 Sunny Day
30-Oct 18.0 32.0 Sunny Day
31-Oct 17.0 32.0 Sunny Day