आगरालीक्स …आगरा में दिवाली पर चार दिन में 700 करोड़ का कारोबार, खूब हुई धनवर्षा, जानें किस सेक्टर में कितने का कारोबार.

, धनतेरस पर दूसरे दिन रिकॉर्ड 400 करोड़ की बिक्री हुई। दिवाली पर मिठाई खत्म हो गई, कपड़ों के शोरूम पर भीड़ लगी रही।
कोरोना के दो साल बाद दिवाली पर जमकर बिक्री हुई। बाजारों में सुबह से देर रात तक भीड़ लगी रही। ज्वैलरी से लेकर कपड़ों के शोरूम, सजावटी सामान से लेकर मिठाई, पटाखों की भी खूब बिक्री हुई।
इस तरह हुई बिक्री, दो दिन मनाई गई धनतेरस
इस बार दिवाली पर दो दिन धनतेरस मनाई गई, दो दिन खूब बिक्री हुई। कारोबार सातवां आसमान पर पहुंच गया।
धनतेरस पहला दिन 150 करोड़
धनतेरस दूसरा दिन 400 करोड़
छोटी दिवाली 150 करोड़
दिवाली 100 करोड़