आगरालीक्स…. आगरा में यमुना का डूब क्षेत्र चिन्हित, लगाए जाएंगे पिलर। डूब क्षेत्र में बनी कॉलोनी और अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा।

आगरा में सिंचाई विभाग ने मार्च से जून तक दयालबाग, बल्केश्वर, जीवनी मंडी, यमुना किनारा रोड, रुनकता में यमुना के डूब क्षेत्र के लिए सर्वे किया। टीम ने इन क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया है, यमुना के डूब क्षेत्र वाले हिस्से में पिलर लगाए जाएंगे, जिससे डूब क्षेत्र में बनी कॉलोनी और अतिक्रमण को चिन्हित यिका जा सके।
ध्वस्त किए जाएंगे डूब क्षेत्र में बने निर्माण
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शरद सौरभ गिरी का कहना है कि सर्वे कर लिया गया है, यमुना का जलस्तर अधिक है इसलिए अभी पिलर नहीं लगाए गए हैं। जल्द ही डूब क्षेत्र में पिलर लगाए जाएंगे। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। डूब क्षेत्र में बनी कॉलोनियों को भी हटाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को आगरा आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सख्त निर्देश दिए हैं कि डूब क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाए।