Agra News: Sweeper Arun was killed because he tells the names of the policemen
आगरालीक्स (20th October 2021 Agra News)… आगरा में पुलिस हिरासत में सफाई कर्मचारी की मौत के बाद मां ने कहा, पुलिसवालों के नाम न उजागर हो जाएं, इसीलिए मार डाला बेटा.
आगरा में पुलिस हिरासत में सफाई कर्मचारी अरुण वाल्मीकि की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम हाउस पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। घरवालों का रो—रोकर बुरा हाल है। इसी बीच पोस्टमार्टम हाउस पर अरुण की मां कमला देवी ने आरोप लगाया है कि पुलिस वालों के नाम न उजागर हो जाएं, इसीलिए बेटे को मार डाला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाने में चेारी पुलिस वालों की मिलीभगत से हुई थी। पुलिस ने वालों ने मेरे बेटे को पीट—पीटकर मार डाला। रोते—रोते मां कमला देवी की तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
पत्नी का भी बुरा हाल
अरुण की पत्नी सोनम का भी रोरोकर बुरा हाल है। उसने भी पुलिस वालों पर आरोप लगाए हैं।
उनका आरोप है कि पुलिस वाले कहीं से भी कैश लाने का दबाव बना रहे थे।
हत्या का मुकदमा दर्ज
पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए मृतक के भाई की सोनू की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। यह थाना जगदीशपुरा में अज्ञात में दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच कर दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
ये था मामला
आगरा के थाना जगदीशपुरा में 16 अक्टूबर की रात को मालखाने के ताले तोड़कर 25 लाख कैश चोरी कर लिया गया था। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर थाना प्रभारी सहित छह पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए गए थे। चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को सफाईकर्मी अरुण को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसके पास से 15 लाख रुपये बरामद किए थे।
एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि अरुण ने मालखाने से 25 लाख कैश चोरी करने की घटना स्वीकार की थी। अन्य कैश की बरामदगी के लिए पुलिस अरुण को लेकर उसके घर पहुंची। तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। अरुण को उनके परिजनों की मौजूदगी में पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उसे मृत घोषित कर दिया।