आगरालीक्स…आगरा में प्रीपेड आटो टैक्सी ड्राइवर यूनियन की सांकेतिक हड़ताल. तत्काल प्रभाव से आनलाइन टैक्सी कंपनियों की सेवाएं…
आगरा कैंट के सभी प्रीपेड आटो टैक्सीड्राइवर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को सांकेतिक हड़ताल की गई. सुबह सात बजेसे करीब 11 बजे तक यह हड़ताल रही जिसमें आनलाइन टैक्सी कंपनियां ओला, उबर और रैपिडो जैसी सेवाओं के विरोध किया गया.
मीटिंग के बाद संरक्षक अनुपम पंडित, अध्यक्ष शाहिदखान,महामंत्री अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष लोकेश परमार व मुन्ना भाई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त से मिला और अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया.महामंत्री अनिल शर्मा के अनुसार शहर में तकरीबन 450 प्रीपेड टैक्सी हैं। लेकिन आनलाइन बुकिंग के कारण प्रीपेड टैक्सी चालकों के रोजगार और परिवार पर संकट छा गया है। उन्होंने तत्काल ओला, उबर और रैपिडो की सेवाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
