आगरालीक्स ….आगरा में आज ताजमहल बंद है कल तीन घंटे के लिए ताजमहल में प्रवेश के लिए टिकट नहीं लगेगी, तीन घंटे ताजमहल में प्रवेश फ्री रहेगा। समय जानें।
रविवार को ईद उल जुहा यानी बकरीद है। बकरीद पर मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है। ताजमहल की शाही मस्जिद में भी नमाज अदा होती है। इसके लिए ईद पर ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए तीन घंटे प्रवेश फ्री किया गया है।

सुबह सात से 10 बजे तक रहेगा फ्री
अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल का कहना है कि ईद पर ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। इसे देखते हुए सुबह सात से 10 बजे तक ताजमहल में प्रवेश निशुल्क रहेगा, सुबह सात से 10 बजे तक टिकट काउंटर बंद रहेंगे, प्रवेश के लिए टिकट नहीं लेनी होगी। सूर्योदय के साथ ही ताजमहल खुल जाता है।
10 बजे के बाद टिकट से प्रवेश
ताजमहल सूर्योदय से सूर्यास्त तक खुलता है। सुबह सात बजे से 10 बजे तक टिकट काउंटर बंद रहेंगे। 10 बजे के बाद टिकट काउंटर खुल जाएंगे और लोग टिकट लेकर ही ताजमहल का दीदार कर सकेंगे।