आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सीएम अटलपुरम की कल लांचिंग करेंगे, अटलपुरम में ताज व्यू के नाम से बनने वाले होटल के सुइट्स से ताजमहल दिखाई देगा। ( Agra News: Taj Mahal view from Atalpuram Convention & Hotel, Launching on 5th August)
आगरा में ग्वालियर रोड पर ककुल भांडई में 138 हेक्टेयर में अटलपुरम टाउनशिप विकिसत की जा रही है। अटलपुरम की मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ लांचिंग करेंगे इसके लिए वे दोपहर दो बजे आगरा आ जाएंगे और सर्किट हाउस में आयोजित समारोह में अटलपुरम की लांचिंग करेंगे।
ताज व्यू होटल से दिखेगा ताजमहल
अटलपुरम में कन्वेंशन सेंटर बनेगा, ताज व्यू के नाम से होटल का निर्माण होगा। इसके लिए सिक्का एसोसिएटस को कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है। कन्वेंशन सेंटर अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा। अटलपुरम से ताजमहल की दूरी करीब 12 किलोमीटर है, ऐसे में ताज व्यू होटल में बनने वाले होटल के कमरे से ताजमहल दिखाई देगा।
सीएम का ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सीएम योगी अलीगढ़ से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दोपहर दो बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे.
यहां से कार द्वारा दो बजकर 10 मिनट पर सर्किट हाउस पहुंचेंगे.
सीएम का यहां पर आधा घंटा आरक्षित रहेगा.
इसके बाद दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से तीन बजकर 40 मिनट तक सीएम योगी आगरा में एडीए की अटलपुरम टाउनशिप की लांचिंग करेंगे। इसके साथ ही फिरोजाबाद के प्रधानमंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवंटन पत्र का वितरण करेंगे. इसके अलावा विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के अलावा जनसभा करेंगे।
यहां से सीएम योगी दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर आयुक्त सभागार पहुंचेंगे। यहां शाम पांच बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। 5 बजकर 20 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
अटलपुरम के सेक्टर ए के 322 प्लॉट का ब्यौरा
ईडब्ल्यूएस, प्लाट (81), 33 से 40 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 111800 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 59000 रुपये
एलआईजी प्लाट (78) 41 से 50 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 147500रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 73750रुपये
एमआईजी 1 प्लाट (75) 51 से 75 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 221250 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 110625 रुपये
एमआईजी 2 प्लाट (80) 101 से 150 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 442500 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 221250 रुपये
एचआईजी प्लाट (आठ) 151 से 300 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 885000 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 442500 रुपये
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
अटलपुरम के लांच होने के बाद पहले चरण में पहले सेक्टर में 322 प्लॉट का आवंअटन किया जाएगा। इसके लिए https://janhit.upda.in/ और https://www.adaagra.org.in/ पर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही एडीए कार्यालय जयपुर हाउस में हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी इसमें सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जानकारी ले सकेंगे।