आगरालीक्स …….आगरा में ताजमहोत्सव की तैयारी तेज हो गई है, इस बार बैंड की प्रस्तुति सेल्फी प्वाइंट पर होगी, शिल्पग्राम से अलग भी कार्यक्रम होंगे, जानें कब से ताजमहोत्सव का आयोजन।
आगरा में 20 से 29 मार्च तक ताजमहोत्सव 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए पर्यटन विभाग और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। ताजमहोत्सव में शिल्पग्राम में आयोजन होते हैं लेकिन इस बार ताजमहोत्सव के साथ ही अन्य स्थलों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नतीजे आने के बाद कलाकार होंगे फाइनल
ताजमहोत्सव में शिल्पग्राम में हर रोज अलग अलग कार्यक्रम होते हैं। बॉलीवुड के सिंगर से लेकर बैंड की प्रस्तुति होती है, ये सभी कार्यक्रम शाम के समय होते हैं। इसके साथ ही देश भर के अलग अलग हिस्सों से शिल्पी अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए आते हैं, स्टॉल लगती हैं जहां लोग खरीदारी कर सकें।
सेल्फी प्वाइंट पर भी होंगे कार्यक्रम
इस बार ताजमहोत्सव में सेल्फी प्वाइंट पर भी कार्यक्रम होंगे, बैंड की प्रस्तुति भी सेल्फी प्वाइंट पर होगी। इसके साथ ही सूरसदन, सदर बाजार और जोनल पार्क में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।