आगरालीक्स… आगरा में सातवे चरण का मतदान पूरा होने के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट 110 रुपये के पार पहुंच सकते हैं, इस तरह की खबरें आने के बाद पेट्रोल पंपों पर लगने लगी लाइन, लोग घरेलू गैस सिलंडर भी करा रहे बुक।
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते 120 दिन से कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि नहीं की गई है। रूस-यूक्रेन की जंग के चलते कच्चे तेल की बढ़ती कीमत भी बढ़ गई है। विधानसभा चुनाव अंतिम चरण में है। सोमवार की शाम के बाद तेल कंपनियां तेल की कीमतों में वृद्धि कर सकती हैं।

पेट्रोल -डीजल के रेट बढ़ने की खबरें आने के बाद लगने लगी लाइन
सातवें चरण का मतदान चल रहा है। इसके साथ ही खबरें आने लगी हैं कि मतदान पूरा होते ही पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ सकते हैं। हालांकि, बढ़े हुए रेट मंगलवार सुबह से लागू होंगे लेकिन कार के साथ ही लोग बाइक और स्कूटी की भी टंकी फुल करा रहे हैं। कई पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की संख्या बढ़ गई है, शाम तक वाहनों की पेट्रोल पंपों पर और संख्या बढ़ सकती है।
2008 के बाद का कच्चे तेल का सबसे अधिक रेट
कच्चे तेल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं, अब कच्चे तेल के रेट 126.51 डॉलर प्रति बैरल है, कच्चे तेल का यह रेट 2008 के बाद का सबसे अधिक रेट है। जब पेट्रोल 100 रुपये तक पहुंच गया था उस समय कच्चे तेल का रेट 82 डॉलर प्रति बैरल था लेकिन अब रेट 126.51 डॉलर प्रति बैरल है। इस हिसाब से पेट्रोल के रेट 50 फीसद से ज्यादा बढ़ाए जा सकते हैं, कुछ खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि धीरे धीरे रेट बढ़ाए जाएंगे। इससे मंगलवार को ही पेट्रोल के रेट 110 रुपये तक पहुंच सकते हैं।
रसोई गैस की बुकिंग भी चल रही है तेज
रसोई गैस की कीमतों में भी वृद्धि की आशंका को देखत हुए लोग अपनी घरों की गैस की बुकिंग कराने में लगे हुए हैं, जिससे गैस की कीमतों में वृद्धि से पहले सिलेंडर उनके घर आ सके।
हर रोज बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के रेट, अभी 95 रुपये प्रति लीटर रेट
चुनाव से पहले पेट्रोल के रेट 100 रुपये को पार कर गए थे और हर रोज रेट बढ़ रहे थे। मगर, चुनाव की घोषणा होते ही पेट्रोल के रेट 95 रुपये पर आ गए, इसके बाद से पेट्र्रोल के रेट नहीं बढ़े हैं। लेकिन अब पेट्रोल डीजल के रेट भी हर रोज बढ़ाए जा सकते हैं।