आगरालीक्स…पीरियड्स के दिन में स्वच्छता का रखें ध्यान नहीं तो संक्रमण और बीमारियों का रहता है खतरा. डॉक्टर्स ने बताई कई ऐसी जानकारी जिससे होगी जागरूकता
मासिक धर्म के प्रति स्वच्छता रखने और भ्रांतियां मिटाने के लिए हर साल 28 मई का को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल और मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में सोसायटी ऑफ मेंस्ट्रुअल डिसऑर्डर एंड हाइजीन मैनेजमेंट और फॉगसी यंग टेलेंट कमेटी के सहयोग से इस दिन महिलाओं के लिए एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल कीं निदेशक डाॅ. जयदीप मल्होत्रा ने अपने संदेश में कहा कि इस वर्ष इसे मेकिंग मैंस्ट्रुएशन एज अ नाॅर्मल फैक्ट आफ लाइफ थीम दी गई है क्योंकि यही सच्चाई है और अब एक ऐसे समय में लड़कियों को किसी भ्रांति या सामाजिक बंधन में बंधने की जरूरत नहीं है जब दुनिया भर में सरकारें और डाॅक्टर इस पर सकारात्मक काम कर रहे हैं।

डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को स्वच्छता पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है वरना कई तरह के संक्रमण और बीमारियां होने का खतरा रहता है। डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा ने मैंस्ट्रुअल हाईजीन पर के टिप्स दिए और महिलाओं से कहा कि वे इस विषय पर बात करने से न झिझकें क्योंकि यह एक सामान्य बात है और महिलाओं की जिंदगी का हिस्सा है। डाॅ. मनप्रीत शर्मा ने कहा कि मासिक धर्म के बारे में इतने मिथ्य हैं कि यह हमेशा से एक गंभीर विषय रहा है और अब इस पर बात की जानी चाहिए। डाॅ. सेमी बंसल ने कहा कि गांव-देहात में आज भी सैनेटरी पैड्स का इस्तेमाल बहुत कम है जबकि वहां उपलब्धता बढ़नी चाहिए। डाॅ. अनीता यादव ने कहा कि भ्रांतियों से दूर रहें और कोई समस्या होने पर चिकित्सक की मदद लें।
इधर उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के साथ रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की ओर से अपनी मासिक स्वास्थ्य श्रंखला के अंतर्गत मई गांव में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता ग्रामीण महिलाओं के लिए आयोजित की गई। 80 मरीजों की जांच और स्वास्थ्य परामर्श के बाद डॉ गुरकिरण कौर ने महिलाओं को जागरूक किया। क्लब अध्यक्ष सबिता जैन और सचिव डॉ परिणीता बंसल ने कहा कि महिलाओं के लिए यह कुरीतियों और भ्रांतियों को तोड़कर आगे बढ़ने का समय है। महिलाओं को फल वितरित किए। शिविर को सफल बनाने में फॉगसी वाईटीपी कमेटी, आईएचआरओ, स्मृति, भारतीय जन क्रांति दल आदि का सहयोग रहा।