आगरालीक्स…Agra News: यूजीसी नेट की परीक्षा 25 जून से होगी, 85 विषयों के लिए परीक्षा 25 से 29 जून तक कराई जाएगी। ( Agra News: UGC NET exam from 25th June 2025#Agra )
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जून सत्र की यूजीसी परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
85 विषयों के लिए होगी परीक्षा
यूजीसी की परीक्षा सीबीटी मोड में 85 विषयों के लिए कराई जाएगी। इसमें जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के साथ ही सहायक प्रोफेसर के पूर में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश और तीसरी परीक्षा केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से छह बजे के बीच में होगी।