Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: TCS company manager tortured by his wife commits suicide, trending across the country…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: TCS company manager tortured by his wife commits suicide, trending across the country…#agranews

523

आगरालीक्स…आगरा की ये खबर पूरे देश में कर रही ट्रेंड. आंखों में आंसू और गले में फंदा डालकर टीसीएस मैनेजर के आखिरी शब्द—पत्नी ने कर दिया तबाह, प्लीज मर्दों के बारे में सोचो….पत्नी बोली—ड्रिंक करके पीटता था…

आगरा की डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले मानव शर्मा टीसीएस कंपनी मुंबई में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर हैं और मानव उनके इकलौते बेटे हैं। मानव की शादी एक वर्ष पहले बरहन की रहने वाली निकिता शर्मा से 30 जनवरी 2024 को शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी परेशान करने लगी, वे पत्नी को अपने साथ मुंबई ले गए।

23 फरवरी को मुंबई से आगरा आए
मानव शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा ने थाना सदर में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि बेटा अपने साथ बहू को मुंबई ले गया था। बहू उसे परेशान करती थी, आत्महत्या करने की धमकी देती थी जिससे पूरा परिवार फंस जाएगा। आरोप है कि बहू अपने ब्वाय फ्रेंड से बात करती थी और उसी के साथ रहना चाहती थी। 23 फरवरी को मानव अपने साथ पत्नी को लेकर मुंबई से आगरा आया यहां से वह उसे छोड़ने बरहन चला गया। बरहन में ससुरालीजनों ने उसे प्रताड़ित किया।

कमरे में पंखे से लटकर लगा ली फांसी, वीडियो भी बनाया
24 फरवरी की सुबह मानव ने कमरे में पंखे पर फंदा कस कर सुसाइड कर ली, सुसाइड से पहले वीडियो भी बनाया। सुबह परिजनों ने मानव को पंखे पर लटका देखा तो अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वीडियो में कहा, मर्दों की भी कोई सोचो प्लीज
मानव ने सुसाइड करने से पहले 6.57 मिनट का एक वीडियो बनाया उसमें वह कह रहे हैं कि मर्दों की भी सोचो, प्लीज, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले होते हैं, पापा मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी। मेरे जाते ही सब ठीक हो जाएगा, मेरी सुसाइड के बारे मेरे घरवालों को परेशान ना करें।

जो आरोप लगाए वो पास्ट था, ड्रक करके पीटते थे
निकिता का भी वीडियो सामने आया है निकिता का मानव शर्मा द्वारा लगाए आरोप पर कहना है कि वह पास्ट था शादी के बाद ऐसी कोई बात नहीं थी। आरोप लगाए हैं कि ड्रंक करने के बाद मानव मारपीट करता था हाथ को चाकू से काट लेता था। इसकी शिकायत उनके माता पिता से की थी लेकिन उन्होंने इसे परिवार का मामला बताया और कहा ​था कि कुछ दिन बाद सब ठीक हो जाएगा। 23 फरवरी को मानव घर पर छोड़कर गया, उसके फोटो देखने के बाद उसकी बहन को फोन कर बताया कि वह कुछ गलत ना कर ले लेकिन उन्होंने कहा कि मेरी बात हो गई है वह ऐसा कुछ नहीं करेगा, उनके पिता को भी मैसेज किया , उन्हें फोन करने के लिए कहा तो मानव की बहन ने मना कर दिया। सुसाइड करने के बाद घर गई थी उसके बाद उन्होंने कह दिया कि अपने घर चली जाए, दोबारा गई तो घुसने नहीं दिया कहने लगे कि तूने ही मेरे बेटे को खा लिया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi Aaditynath Agra Visit on 25th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ...

बिगलीक्स

Agra News Live: Two died in Agra-Lucknow Expressway after Car collide with truck

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार को...

बिगलीक्स

Agra Education News: 89 Medal List for DBRAU Agra Univ. Convocation on 3rd August 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा...

error: Content is protected !!